Saturday, February 15, 2014

Uttarakhand - Land of the Gods!!

Something I penned down after the devastating floods that hit the mountains!!

क्या उन पानी की बूँदो का, कत्ल करने का इरादा था?
क्या उन काले बादलो से जो पड़ा, वही मौत का साया था?
किसी को ना भनक थी, केहर रोकने का किसी मे बल नही,
आज बचालो उन पहाड़ो को, नही तो हमारा कल नही.

जो नदियाँ ज़िंदगी देती थी, उन्ही नदियों ने कफ़न पहनाया,
बेघर कर दिया किसिको, कोई बिछड़ के फिर मिल पाया. 
बहते पानी में घुला, मिट्टी नही खून का रंग था,
बिखरी ज़िंदगिओं को देख, हर कोई दंग था.
आँसू सूख गये हो तेरे, शायद ऐसा कोई पल नही,
आज बचालो उन पहाड़ो को, नही तो हमारा कल नही.

अनगिनत वीरों के किस्से, चोरी-लूट किसिके हिस्से,
कहीं विजयी जीने की आशा, कहीं मोक्ष की यही परिभाषा.
क्या इस प्रलय को देख अब, हम गहरी नींद से जागेंगे?
या एक बार फिर ज़िम्मेदारियों को भूल, सिर्फ़ अपने सपनो के पीछे भागेंगे?
केवल धरती को माँ कहने से, इस बात का हल नही,
आज बचालो उन पहाड़ो को, नही तो हमारा कल नही.

Pralhad Burli

Ajinkya Rahane, another nice-guy cricketer who, I believe, will score many-a-hundred for India

Here is a link to my article summarizing day 2 of the 2nd Test in New Zealand.